Wednesday 13 September 2023

आजमगढ़ रौनापार थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पाण्डेय का पूरा में महिला के साथ घटित घटना में वांछित अभियुक्त अतुल पाण्डेय पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, अवैध असलहा, कारतूस व आलाकत्ल चाकू बरामद।


 आजमगढ़ रौनापार थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पाण्डेय का पूरा में महिला के साथ घटित घटना में वांछित अभियुक्त अतुल पाण्डेय पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, अवैध असलहा, कारतूस व आलाकत्ल चाकू बरामद।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अभियुक्तो द्वारा थाना रौनापार क्षेत्र के पाण्डेय का पुरा में चाकू से प्रहार कर महिला की हत्या कर दी गयी थी जिसमें आज  दिनांक- 13.09.2023 को प्रभारी निरीक्षक रौनापार मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 303/23 धारा 302/307/120बी/506/34 भादवि से संबंधित अभियुक्त अतुल पाण्डेय पुत्र रामविजय पाण्डेय ग्राम पाण्डेय को सुरौली ब्रेकर से समय करीब 19:35 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त की निशादेही पर आजमगढ़ दोहरीघाट रोड के पास वहदग्राम पाण्डेय पूरा में समय करीब 20:20 बजे पहुचें, जहां पर अभियुक्त द्वारा पहले से आलाकत्ल के साथ अवैध असलहा छिपा कर रखा गया था, अभियुक्त असलहे को निकालकर तेजी से भगा और जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुये आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त अतुल पाण्डेय के बायें पैर में गोली लगी है, उपचार हेतु सीचसी लाटघाट ले जाया गया जहां से अभियुक्त को जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर किया गया है।


घायल अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 चाकू, एक तमन्चा 315 बोर, एक खोखा एवं एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। 


अभियुक्त का यह अपराध धारा 307 भादवि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत आता है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment