Wednesday 27 September 2023

जौनपुर थाना खुटहन पुलिस ने 8 राशि गोवंश व एक पिकअप गाड़ी के साथ गौ-तस्कर मुकेश बिन्द को किया गिरफ्तार


 जौनपुर थाना खुटहन पुलिस ने 8 राशि गोवंश व एक पिकअप गाड़ी के साथ गौ-तस्कर मुकेश बिन्द को किया गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम, अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में प्र0नि0 खुटहन योगेन्द्र सिंह  मय पुलिस बल द्वारा आज दिनांक  27/09/2023 को वहद ग्राम रामनगर तिराहा गौरा रोड से  एक पिकप नं0 UP 62 CT 2401  में क्रूरता पूर्वक लादकर ले जाते हुये 08 राशि गोवंश , जिसमें 06 राशि जिन्दा गाय,  02 राशि बैल व 01 राशि मृत गाय स्थानीय ग्रामीण लोगों की सहायता से बरामद किया गया तथा अभियुक्त मुकेश बिन्द पुत्र लालजी बिन्द निवासी ग्राम नकबी पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया।


अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 257/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 429 भा0द0वि0 थाना खुटहन जौनपुर पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा  गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. मुकेश बिन्द पुत्र लालजी बिन्द निवासी ग्राम नकबी पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

बरामदगी का विवरण- 

1.  08 राशि गोवंश -जिसमें 06 राशि जिन्दा गाय,  02 राशि बैल व 01 राशि मृत गाय 

2. एक पिकप नं0 UP 62 CT 2401


पंजीकृत अभियोग  का विवरण-

1. मु0अ0सं0 257/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 429 भा0द0वि0 थाना खुटहन  जनपद  जौनपुर।


गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-

1. प्र0नि0 योगेन्द्र सिंह थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

2. उ0नि0 अरूण कुमार राय, थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

3. हे0का0 अखिलेश कुमार यादव प्रथम थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

4. ,हे0का0 चन्द्रशेखर सिह, थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

5. हे0का0 अखिलेश यादव द्वितीय थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

6. हे0का0छोटेलाल राम, थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

7. का0 रामदेव , थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

8. का0 ओमप्रकाश यादव, थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

9. का0 मान सिह थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

10. का0 राहुल यादव थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

11. का0आनन्द पासवान थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

No comments:

Post a Comment