Friday 29 September 2023

जौनपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा स्व0 आरक्षी सन्तोष कुमार तिवारी की आश्रित पत्नी श्रीमती रिंकी तिवारी को सौपा गया 40 लाख रू का चेक


 जौनपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा स्व0 आरक्षी सन्तोष कुमार तिवारी की आश्रित पत्नी श्रीमती रिंकी तिवारी को सौपा गया 40 लाख रू का चेक।



उत्तर प्रदेश जनपद जौनपुर के थाना सरायख्वाजा में नियुक्त रहे आरक्षी सन्तोष कुमार तिवारी पीएनओ-182380033 राजकीय कार्य से जनपद आजमगढ गये थें, वापस आते समय थाना गम्भीरपुर क्षेत्र में सड़क दुर्धटना में दिनांक 31.12.2022 को मृत्यु हो गयी। उक्त कर्मी का पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा जौनपुर में वेतनीय खाता संचालित था। 

दिनांक 31.12.2022 को दुर्धटना के उपरान्त दुर्धटना बीमा का प्रस्ताव तैयार कर भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा जौनपुर के माध्यम से बीमा कम्पनी को प्रेषित किया गया। जिसके उपरान्त भारतीय स्टेट बैंक एवं बीमा कम्पनी द्वारा रु0 4000000.00 (रु0 चालीस लाख मात्र) का चेक दिया गया, जिसे पुलिस अधीक्षक जौनपुर, IPS अजय पाल शर्मा द्वारा स्व0 आरक्षी सन्तोष कुमार तिवारी की आश्रित पत्नी श्रीमती रिंकी तिवारी को सौपा गया।

No comments:

Post a Comment