Monday 14 August 2023

आजमगढ़ स्वतंत्रता दिवस पर हीरक पदक से सम्मानित किया जाऐगा जनपद का लाल वर्तमान मे जेल अधीक्षक मेरठ पद पर तैनात है शशिकान्त मिश्र।


 आजमगढ़ स्वतंत्रता दिवस पर हीरक पदक से सम्मानित किया जाऐगा जनपद का लाल



वर्तमान मे जेल अधीक्षक मेरठ पद पर तैनात है शशिकान्त मिश्र।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के फुलेश गांव निवासी जेल अधीक्षक मेरठ डॉ शशिकान्त मिश्र को स्वतंत्रता दिवस पर प्रशंसा चिन्ह हीरक प्रदान किया जायेगा। यह हीरक पदक महानिरीक्षक कारागार की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मान रूप प्रदान किया जायेगा।


 जेल अधीक्षक डॉ शशिकान्त मिश्र को इससे पहले 2006 में राज्यपाल , 2008 में राष्ट्रपति का सराहनीय एवम 2014 में राष्ट्रपति का उत्कृष्ट सेवा मेडल मिल चुका है। यही नहीं 2019 में उन्हें डी जी जेल की ओर से सिल्वर मेडल तथा 2021 में महानिरीक्षक कारागार की ओर से स्वर्ण पदक भी मिला था। बंदियों के पुनर्वास एवं जेल सुधार की दिशा में जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र के प्रयास काफी सराहनीय रहे हैं।


 हीरक पदक मिलने से उनके परिवार, शुभचिंतकों तथा जनपदवासियों में खुशी की लहर है। जेल अधीक्षक के छोटे भाई ओमप्रकाश मिश्र स्मारक पीजी कॉलेज फुलेश के प्रबंधक कृष्णकांत मिश्रा ने कहा कि आजमगढ़ जनपद के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि बड़े भाई जेल अधीक्षक डॉ शशिकांत मिश्र को हीरक प्रदान से सम्मानित होंगे।

 


आजमगढ़ मार्टिनगंज से विवेकानन्द पांडेय कि रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment