Wednesday 30 August 2023

आजमगढ़ एसपी के पीआरओ को मिली पदोन्नति निरीक्षक से बने (सीओ) पुलिस उपाधीक्षक एसपी और अपर पुलिस अधीक्षक ने बैच लगाकर दी बधाई


 आजमगढ़ एसपी के पीआरओ को मिली पदोन्नति


निरीक्षक से बने (सीओ) पुलिस उपाधीक्षक


एसपी और अपर पुलिस अधीक्षक ने बैच लगाकर दी बधाई


आजमगढ़ उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुपालन में प्रदेश भर में 117 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पदों पर प्रोन्नत किया गया है। इसी क्रम में जनपद आजमगढ़ मे वर्तमान में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के पीआरओ के पद पर नियुक्त निरीक्षक मंजय सिह को निरीक्षक से (सीओ) पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति प्राप्त हुआ।


आज 30 अगस्त को निरीक्षक मंजय सिंह को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य व अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल द्वारा पुलिस उपाधीक्षक का बैच लगाकर नवीन कार्यक्षेत्र के लिए बधाई दी गई।


पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) मंजय सिंह वर्ष 1996 में उपनिरीक्षक के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए तथा वर्ष 2015 में निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली। इसके दौरान यह वर्ष 2016 में जनपद आजमगढ़ के गम्भीरपुर, अहरौला, जीयनपुर, दीदारगंज, मुबारकपुर, देवगांव थानों के प्रभारी के रूप में नियुक्त रह चुके है। पुनः वर्ष 2019 में जनपद आजमगढ़ में नियुक्ति के दौरान थाना प्रभारी देवगांव, प्रभारी मीडिया सेल में नियुक्त रह चुके है तथा वर्तमान में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के पीआरओ के रूप में कार्यरत हैं।

No comments:

Post a Comment