Monday 28 August 2023

आजमगढ़ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आई एन तिवारी चिकित्सक रत्न की मानद उपाधि से हुए सम्मानित इजा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द पांडेय ने सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित


 आजमगढ़ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आई एन तिवारी चिकित्सक रत्न की मानद उपाधि से हुए सम्मानित


इजा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द पांडेय ने सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शहर स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी आवास पर एक कार्यक्रम के तहत सोमवार को आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (पत्रकार संगठन) प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ विवेकानंद पांडेय के द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ डॉ आई एन तिवारी को चिकित्सक रत्न की मानद उपाधि से नवाजा गया। तथा माला पहनाकर भी सम्मानित किया गया। 


जिला अध्यक्ष आजमगढ़ विवेकानंद पांडेय ने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आई एन तिवारी को जनपद में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए चिकित्सक रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।


 इस मौके पर सम्मान से अभिभूत होकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आई एन तिवारी ने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष निजामाबाद राहुल पांडेय,  अभिलाष उपाध्याय, धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।


आजमगढ़ से विवेकानन्द पांडेय की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment