Wednesday 16 August 2023

आजमगढ़ कप्तानगंज पत्नी की विदाई नहीं हुई तो खुद दुनिया से विदा हुआ रणविजय था घर का इकलौता लड़का, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल


 आजमगढ़ कप्तानगंज पत्नी की विदाई नहीं हुई तो खुद दुनिया से विदा हुआ रणविजय


था घर का इकलौता लड़का, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शादी के बाद ससुराल आई पत्नी जब विदा होकर अपने मायके गई फिर उसके बाद उसने ससुराल आने से इनकार कर दिया। ससुराल वालों द्वारा काफी कोशिश करने के बाद भी उसने किसी की एक भी न सुनी। इन सब बातों को लेकर काफी परेशान रह रहे पति ने अन्ततः खुद को ही दुनिया से विदा कर लिया। घर के इकलौते चिराग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


रणविजय यादव उम्र 22 वर्ष कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोडिया जलालपुर गांव का रहने वाला था। रणविजय ऑटो चला कर परिवार की जीविका चलाता था। 2 मई 2023 को उसकी शादी अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा निवासी शशि कला से हुई थी। परिजनों के अनुसार जब से शादी हुई सिर्फ शशि कला एक बार अपने ससुराल आई थी। उसके बाद मायके गई तो फिर लौट कर ससुराल नहीं आई। जिसको विदाई करवाने के लिए कई बार रणविजय अपने ससुराल गया लेकिन वह नहीं आई। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।


 सोमवार की रात को भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। मां प्रमिला किसी कार्यवश कमरे में गई तो रणविजय को गमछे के सहारे चुल्ले से लटकता पाया। मां की चीख पुकार सुन पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे आनन फानन नीचे उतारा और नजदीकी सीएससी पर ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही स्वजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक एक बहन एक भाई थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

No comments:

Post a Comment