Wednesday 16 August 2023

आजमगढ़ फूलपुर 4 साल पहले हुई हत्या का खुलासा, दोस्त संग प्रेमी गिरफ्तार शहर कोतवाली क्षेत्र में मिली थी युवती की लाश प्रेम प्रपंच में हुई थी वारदात, डीएनए रिपोर्ट की मदद से पुलिस को मिली कामयाबी


 आजमगढ़ फूलपुर 4 साल पहले हुई हत्या का खुलासा, दोस्त संग प्रेमी गिरफ्तार


शहर कोतवाली क्षेत्र में मिली थी युवती की लाश


प्रेम प्रपंच में हुई थी वारदात, डीएनए रिपोर्ट की मदद से पुलिस को मिली कामयाबी


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली पुलिस ने करीब चार वर्ष पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र में मिली युवती की लाश के उपरांत मृतका की पहचान के लिए कराई गई डीएनए टेस्ट रिपोर्ट की मदद से युवती की हत्या का खुलासा करते हुए इस घटना में शामिल मृतका के प्रेमी व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पकड़े गए आरोपियों ने घटना का जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।


पुलिस लाइन सभागार में स्वतंत्रता दिवस के दिन आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि विगत 3 सितंबर 2019 को शहर कोतवाली क्षेत्र के कोल ककरहटा गांव के समीप बोरे में बंद अज्ञात युवती की लाश बरामद की गई थी। मृतका की पहचान संभव न होने के कारण पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए आवश्यक चीजें प्रयोगशाला को भेज दी। 


उधर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर ग्राम निवासी हरिकेश ने स्थानीय थाने में 11.9.2019 को अपनी 28 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी की गुमशुदगी दर्ज कराई। सोनम 25.8.2019 को घर से अचानक लापता हो गई थी। युवती के पिता हरिकेश ने बीते 23.7.2023 को इस मामले में सरायमीर थाना क्षेत्र के कोलपुर ग्राम निवासी अश्विनी व उसके पिता बनारसी पर पुत्री को भगा ले जाने का संदेह जताते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। 


फूलपुर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने इस मामले को संज्ञान में लिया कारण कि लाश की बरामदगी के दौरान वह शहर कोतवाली में तैनात रहे। 


उनके प्रयास से मृतका की डीएनए टेस्ट रिपोर्ट और पिता हरिकेश व मां इन्द्रावती का मिलान कराया गया। दोनों की टेस्ट रिपोर्ट में पिता- पुत्री के संबंध की पुष्टि हो जाने के बाद पुलिस ने संदेही आरोपी अश्विनी पुत्र बनारसी निवासी ग्राम कोलपुर कुशहां थाना सरायमीर को हिरासत में लिया। 


पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि मृतका सोनम का कोलपुर ग्राम निवासी मौसी के घर आने के दौरान अश्विनी से आंखें चार हुईं और प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो गया। इसी बीच अश्विनी के परिवार वाले उसकी शादी का रिश्ता तय किया और सोनम की वजह से रिश्ता टूट गया।


इसकी जानकारी के बाद अश्विनी और उसके पिता बनारसी ने सोनम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इसके लिए अश्विनी ने अपने दोस्त सचिन पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम मुड़ियार थाना क्षेत्र फूलपुर को अपनी योजना में शामिल कर लिया।


 योजना के अनुसार अश्विनी ने प्रेमिका सोनम को बुलाया और उसे सिधारी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले रिश्तेदार के घर ले गया। 29.8.2019 की रात सोनम का गला घोंटकर उसे मार डाला गया और लाश को बोरे में बंद कर निजामाबाद क्षेत्र में डोडोपुर गांव के पास तमसा नदी में फेंक दिया गया। 


इस घटना में शामिल मृतका के प्रेमी अश्विनी और उसके दोस्त सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि सह अभियुक्त अश्विनी के पिता बनारसी की मौत हो चुकी है। 


पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर मृतका के शरीर पर रहे आभूषण व घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद कर लिया है।



*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
1- – 1. अश्विनी पुत्र बनारसी साकिन कोलपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ,
2- 2. सचिन पुत्र रामसेवक साकिन मुडियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
*बरामदगी का विवरणः-*
1. मृतका का पायल एक जोडी
2. अंगुठी सोने की एक अदद
3. लाल रंग का बैग
4. घटना में प्रयुक्त गाडी XUV UP 60 S 0777
*पंजीकृत  अभियोग-*
मु0अ0सं0 307/2023 धारा 366 भादवि0 थाना कोतवाली फूलपुर जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास*
*1. अश्विनी पुत्र बनारसी साकिन कोलपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ* 
1. मु0अ0सं0 308/2019 धारा 302,201,120बी भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2-मु0अ0सं0 307/2023 धारा 366 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़

*सचिन पुत्र रामसेवक साकिन मुडियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़*
1. मु0अ0सं0 308/2019 धारा 302,201,120बी भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2-मु0अ0सं0 307/2023 धारा 366 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
3.मु0अ0सं0 13/16  धारा 147,323,436,504 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़
4.मु0अ0सं0 237/17 धारा 147,148,323,336,427,504,506 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. अनिल कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
2. उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
3. का0 वीरेन्द्र यादव थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
4. का0 सत्येन्द्र यादव थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
5. का0 दयाशंकर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
6. हे0का0 चन्द्रमा प्रसाद सर्विलांस सेल आजमगढ।
7. दिनेश यादव सर्विलास सर्विलांस सेल आजमगढ।

No comments:

Post a Comment