Wednesday 23 August 2023

आजमगढ़ दीदारगंज चंद्रयान-3 का सफल लैंडिंग, ओपीएम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में बांटी गई मिठाईयां


 आजमगढ़ दीदारगंज चंद्रयान-3 का सफल लैंडिंग, ओपीएम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में बांटी गई मिठाईयां



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज क्षेत्र के मोलनापुर अहमद बक्स फुलेश स्थित ओमप्रकाश मिश्र पीजी कालेज के सभागार में सायं पांच बजे से सवा छ: बजे तक महाविद्यालय के छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों ने टीवी सेट पर ऐतिहासिक सफल चंद्रयान-3 लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखकर रोमांचित हुए और भविष्य में कुछ ऐसा ही कर गुजरने की ठानी, तथा देश की तरक्की के लिए तन मन धन से भविष्य में लग जाने की कसमें खाई।


 इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन कृष्णकांत मिश्र ने ISRO के सभी बैज्ञानिकों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी और विद्यालय परिसर में मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार मिश्र, छोटेलाल चतुर्वेदी, विनीत, अनूप मिश्रा, आर एस एन त्रिपाठी, नीतेश दूबे आदि लोग उपस्थित रहे।


आजमगढ़ दीदारगंज से विवेकानन्द पांडेय की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment