Monday 31 July 2023

आजमगढ़ में बोले शिवपाल यादव ‘इण्डिया’ संगठन से भाजपा घबराई कहा सपा संगठन को मजबूत कर भाजपा को हराना मकसद


 आजमगढ़ में बोले शिवपाल यादव ‘इण्डिया’ संगठन से भाजपा घबराई


कहा सपा संगठन को मजबूत कर भाजपा को हराना मकसद


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि संगठन को मजबूत कर भाजपा को हराना सपा का मकसद है। इण्डिया की मजबूती से भाजपा घबराई हुई है। सपा महासचिव के जनपद पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सपाजनों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का संकल्प भी लिया।


नेहरू हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा के पुराने लोगों को इकट्ठा कर संगठन को मजबूत करना ही हमारा मकसद है जिससे 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया जा सके। 


आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा पार्टी का जो भी फैसला होगा स्वीकार होगा। स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान को व्यक्तिगत बताते हुए सपा महासचिव ने कहा कि इस बयान पर हम नहीं जाना चाहते हैं। जल्द ही जिले की भंग इकाई का गठन कर संगठन को और मजबूती देेने का काम किया जायेगा।


सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि 2024 के चुनाव के मद्देनजर जो ‘इंडिया’ गठबंधन बना हुआ है उससे भाजपा पूरी तरह घबरा गई है, सपा के लोग संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। यही कारण है कि एनडीए के लोग पूरे देश में इंडिया से घबराए हुए हैं। सपा पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों को इकट्ठा करने का काम कर रही है।

No comments:

Post a Comment