Tuesday 27 June 2023

आगरा ससुर ने पुलिसकर्मी बेटे की पत्नी की कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन वारदात देख कांप गए लोग


 आगरा ससुर ने पुलिसकर्मी बेटे की पत्नी की कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन


वारदात देख कांप गए लोग


उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ससुर ने बहू की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। कुल्हाड़ी के वार से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। ये दृश्य देख लोग कांप गए। सूचना पर मायका पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घटना किरावली थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर की है।


 यहां के रहने वाले 62 वर्षीय रघुवीर का बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है। गौरव की पत्नी प्रियंका गांव में ही रहती है। आज सुबह रघुवीर ने प्रियंका पर उस समय हमला बोला, जब वो खाना बना रही थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव मे पहुंची। हत्या के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment