Wednesday 21 June 2023

कौशांबी एसपी पर छेड़खानी के आरोप में नया मोड महिला बयान से पलटी, अब यह बताया


 कौशांबी एसपी पर छेड़खानी के आरोप में नया मोड


महिला बयान से पलटी, अब यह बताया


उत्तर प्रदेश कौशांबी के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ छेड़खानी के मामले में नया मोड़ आ गया है। उन पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला बयान से पलट गई है। महिला ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उससे गलती हो गई है। एसपी साहब की पत्नी ने डांटकर उसे निकाल दिया था। इससे नाराज होकर उसने छेड़खानी का झूठा आरोप लगाया था। एसपी की कोई गलती नहीं है।


 एसपी के खिलाफ सोमवार को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ। इसमें एसपी आवास में काम कर रही महिला ने शराब के नशे में एसपी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। गंभीर आरोप लगते ही शासन स्तर पर हड़कंप मच गया। देर रात डीजीपी के निर्देश पर जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। टीम में आईजी चंद्रप्रकाश प्रयागराज आईजी रेंज, आईपीएस विभा शुक्ला, एसपी चित्रकूट, आईएएस ईशा प्रिया सीडीओ प्रतापगढ़ शामिल किए गए। टीम के अध्यक्ष आईजी चंद्रप्रकाश को बनाया गया।


 अभी जांच शुरू होती इससे पहले ही मामले में नया मोड़ आ गया। मंगलवार की सुबह पीड़िता अपने बयान से पलट गई। उसने पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेस में कहा कि उससे गलती हो गई है। प्लेट टूटने पर एसपी साहब की पत्नी ने डांटकर उसको निकाल दिया था। इससे नाराज होकर उसने छेड़खानी का झूठा आरोप लगाया था। एसपी साहब की कोई गलती नहीं है।

No comments:

Post a Comment