Friday 9 June 2023

आजमगढ़ निजामाबाद हत्या प्रयास के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार रेवरा परवेजपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई थी मारपीट


 आजमगढ़ निजामाबाद हत्या प्रयास के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार


रेवरा परवेजपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई थी मारपीट



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निजामाबाद थाने में गुरुवार को हत्या प्रयास के आरोप में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में नामजद महिला को मुकामी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपित तीन लोगों की तलाश जारी है।


निजामाबाद क्षेत्र के रेवरा परवेजपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों द्वारा असलहे से फायरिंग की गई। इस घटना में घायल पक्ष के कैलाश यादव पुत्र श्यामलाल की तहरीर पर पुलिस ने नामजद किए गए हरिकेश यादव पुत्र सुबई, उसके पुत्र आकाश तथा पत्नी रीता देवी एवं कमलेश पुत्र दुर्गा यादव के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली। 


शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल पक्ष की निशानदेही पर दो खोखा कारतूस बरामद करते हुए हमलावर पक्ष की महिला आरोपी रीता देवी की गिरफ्तारी उसके घर से की गई है। अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं।

No comments:

Post a Comment