Monday 5 June 2023

आजमगढ़ जहानागंज श्री चंद शेखर ट्रस्ट पर सुंदरकांड के बाद केक काटकर मनाया गया प्रदेश के मुख्यमंत्री का 51 वां जन्मदिन सुंदर पाठ पढ़कर सबने की सीएम के दीर्घायु होने की कामना योगी के नेतृत्व में विकास पथ पर अग्रसर है उत्तर प्रदेश- यशवंत

आजमगढ़ जहानागंज श्री चंद शेखर ट्रस्ट पर सुंदरकांड के बाद केक काटकर मनाया गया प्रदेश के मुख्यमंत्री का 51 वां जन्मदिन


सुंदर पाठ पढ़कर सबने की सीएम के दीर्घायु होने की कामना


योगी के नेतृत्व में विकास पथ पर अग्रसर है उत्तर प्रदेश- यशवंत


आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्म दिवस पर श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट रामपुर में पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सुबह 5:00 से सुंदरकांड का पाठ किया गया जिसका हवन पूजन करीब 8:00 बजे समाप्त हुआ उसके तुरंत बाद एमएलसी यशवंत सिंह एवं नवनिर्वाचित एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु रानीपुर के पूर्व प्रमुख अरुण सिंह सठियांव के पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह जहानागंज प्रमुख रमेश कनौजिया ने केक काटकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।


केक काटते ही समर्थकों ने योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए और सभी ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना की इस अवसर पर एमएलसी यशवंत सिंह ने कहा योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है और हमें इस बात को कहते हुए फक्र की अनुभूति होती है कि आज उत्तर प्रदेश की नकल भारतवर्ष लेकर विदेशों तक के लोग करने की कोशिश कर रहे हैं उत्तर प्रदेश में जिस तरह माफिया राज का खात्मा करते सरकार ने शांति व्यवस्था कायम करने के साथ सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ कार्य किया है उससे प्रदेश के लोग योगी जी के कार्यों के मुरीद हो चुके है आज सभी समर्थकों ने सुंदर पाठ करके ईश्वर से यह कामना किया है योगी जी को ईश्वर और सशक्त करें उन्हें इतनी ताकत दे की विरोधियों का मुंह तोड़ जवाब देते हुए प्रदेश का चतुर्दस विकास करने में सफल हो।


 इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रबंधक बृजेश कांदू अध्यक्ष प्रियंबदा सिंह कोषाध्यक्ष लालबाहादुर सिंह लालू सुनील सिंह बल्लू श्री राम सिंह उदयशंकर चौरसिया अशोक पांडेय धर्मेंद्र सिंह झब्लू विजयबहादुर सिंह ओमप्रकाश सिंह विजयकुमार सिंह भक्कु चंचल  चौबे अतुल चौबे बंटी यादव पंकज पासवान अनिल सिंह शिवप्रकाश चौबे सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे गायाक रवि पांडेय ने सोहर तथा अन्य मोहक गीतों से सबका मन मोहा।



आजमगढ़ से संजय चौहान की रिपोर्ट।

 

No comments:

Post a Comment