Monday 26 June 2023

आजमगढ़ जीयनपुर दहेज लोभियों ने लांघी अत्याचार की सीमा मोटर साईकिल के लिए विवाहिता को गरम चिमटे से दागा, पिलाया सिन्दूर का घोल 14 दिन पूर्व हुई थी शादी, पीड़िता ने एसपी से मांगा न्याय


 आजमगढ़ जीयनपुर दहेज लोभियों ने लांघी अत्याचार की सीमा


मोटर साईकिल के लिए विवाहिता को गरम चिमटे से दागा, पिलाया सिन्दूर का घोल


14 दिन पूर्व हुई थी शादी, पीड़िता ने एसपी से मांगा न्याय


उत्तर प्रदेश आजमगढ विवाहिता के हाथों के मेंहदी के रंग अभी छूटे भी नहीं थे कि दहेज लोभी समाज ने उसके साथ अत्याचार की सीमा लांघ दी। विवाहिता ने आरोप लगाया कि दहेज में मोटर सायकिल की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा उसे बांधकर मारा पीटा गया और उसे गरम चमटे से दागा गया। बता दें कि बीते 12 जून 2023 को ही विवाहिता की शादी हुई थी।


पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को दिये गये प्रार्थना पत्र में विवाहिता पूजा वर्मा पत्नी दीपक वर्मा ग्राम लुचुई पोस्ट लाटघाट, तह0 सगड़ी थाना जीयनपुर ने बताया कि उसके पति दीपक, जेठ धर्मेन्द्र, ननद चंदा और मन्जू और नन्दोई विजय द्वारा उसे दहेज मे हीरो होण्डा मोटर सायकिल की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट किये। पति दीपक द्वारा उसे गरम चिमटे से शरीर पर जगह-जगह जलाया गया। इतना ही नही उसके पति द्वारा उसे सिन्दूर का घोल पिलाकर उसे जान से मारने की कोशिश भी गयी। पीड़िता ने बताया कि वह मामले में स्थानीय थाने में भी प्रार्थना पत्र दी थी लेकिन वहां से कोई सुनवाई नहीं हुई।

No comments:

Post a Comment