Sunday 9 April 2023

वाराणसी आकांक्षा का आखिरी कॉल...और कुछ सेंकेंड की बात मरने से पहले आकांक्षा से समर सिंह की हुई थी बात


 वाराणसी आकांक्षा का आखिरी कॉल...और कुछ सेंकेंड की बात


मरने से पहले आकांक्षा से समर सिंह की हुई थी बात



उत्तर प्रदेश वाराणसी भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। पुलिस पूरी कोशिश में लगी है कि सच सामने आए लेकिन सवाल वही कि अगर ये आत्महत्या का मामला है तो आकांक्षा दुबे ने ऐसा कदम क्यों उठाया। आकांक्षा एक उभरती कलाकार थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 19 लाख फॉलोअर थे। फिर भी ऐसी क्या परेशानी थी कि उन्हें ये कदम उठाना पड़ा?


आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गायक समर सिंह शनिवार की शाम भारी गहमागहमी के बीच रिमांड मजिस्ट्रेट तृप्ति सिंह की अदालत में पेश किया गया। समर सिंह से शनिवार को लगभग सात घंटे की पूछताछ की। इसके बाद ही उसे रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।


पुलिस लाइन में हुई पूछताछ में समर सिंह ने कई बातें पुलिस को बताई। उसने बताया कि '25 मार्च की शाम को आकांक्षा दुबे ने उसे आखिरी कॉल किया था। वो भी कुछ सेकेंड तक ही बात हुई थी जिसमें कामकाज को लेकर ही बात हुई थी।


समर के मोबाइल को फोरेंसिक लैब में भेज कर चेक कराया जाएगा कि आकांक्षा से संबंधित कोई महत्वपूर्ण डेटा या चैट उसने डिलीट तो नहीं कर दिया है।

No comments:

Post a Comment