Wednesday 5 April 2023

आजमगढ़ पेशी के लिए आया बदमाश पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी, कोर्ट पहुंची कई थानों की पुलिस


 आजमगढ़ पेशी के लिए आया बदमाश पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार


कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी, कोर्ट पहुंची कई थानों की पुलिस


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित दीवानी न्यायालय में बुधवार को पेशी पर आया एक बदमाश पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन कई थानों की पुलिस कोर्ट पर पहुंच गई। आधे घंटे के अंदर ही पुलिस ने फरार बंदी को कोर्ट परिसर में छत से पकड़ लिया। घटना को लेकर पूरे न्यायालय में अफरातफरी मच गई थी।


रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी निवासी सचिन पुत्र महेंद्र एनडीपीएस एक्ट में आरोपी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को पेशी के लिए सचिन को दीवानी न्यायालय लाया गया था। कोर्ट में पेशी से पहले ही लगभग चार बजे वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होते ही न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया।


बंदी को साथ लेकर आए और कोर्ट में तैनात पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कुछ ही देर में काफी संख्या में पुलिस फोर्स न्यायालय परिसर में पहुंच गई। आधे घंटे के अंदर ही सचिन को कांस्टेबल विनोद कुमार यादव ने एक न्यायिक अधिकारी कक्ष के छत से पकड़ लिया। तब जाकर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।

No comments:

Post a Comment