Thursday 6 April 2023

वाराणसी समर सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अब चाह कर भी नहीं भाग सकता विदेश गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बनाया जबरदस्त प्लान


 वाराणसी समर सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई


अब चाह कर भी नहीं भाग सकता विदेश


गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बनाया जबरदस्त प्लान


उत्तर प्रदेश वाराणसी भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। अब दोनों देश छोड़ कर विदेश नहीं भाग पाएंगे। लुक आउट नोटिस की सूचना एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया को भेजी गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस की टीमें भी आरोपियों की तलाश में लगी हैं, लेकिन अब तक पकड़ से दूर हैं।


बीते 26 मार्च को सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे मृत पड़ी मिली थीं। उनकी मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर 27 मार्च को सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।


तब से लेकर अब तक पूर्वांचल से लेकर बिहार और झारखंड होते हुए मुंबई तक पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश के बाद भी समर और संजय गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए विदेश भाग सकते हैं। इसलिए कमिश्नरेट की पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।


इस संबंध में एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है, ताकि वह देश छोड़ कर भाग न सकें।


भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उनकी मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस से सवाल पूछे हैं। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह लेकर सवाल तैयार किया है।

No comments:

Post a Comment