Wednesday 26 April 2023

आजमगढ़ दीदारगंज विधानसभा के पूर्व विधायक आदिल शेख के पिता का हुआ निधन


 आजमगढ़ दीदारगंज विधानसभा के पूर्व विधायक आदिल शेख के पिता का हुआ निधन 



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ दीदारगंज विधानसभा के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आदिल शेख के पिता जहीरुल इस्लाम शेख लम्बे समय से बीमार चल रहे थे जिनका ईलाज के दौरान आज दिनांक 26 अप्रैल 2023 को सुबह लगभग 6:00 बजे पीजीआई हॉस्पिटल लखनऊ में देहांत हो गया। 


देहांत की खबर सुनकर पूरे विधानसभा में शोक की लहर दौड़ गई। हजारों की संख्या में शुभचिंतक पूर्व विधायक आदिल शेख के पैतृक गांव छांऊ में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। आदिल शेख समाजवादी पार्टी से 2012से 2017 तक दीदारगंज विधानसभा से विधायक रहे।


आजमगढ़ से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment