Monday 6 March 2023

प्रयागराज उमेश पाल को पहली गोली मारने वाला शूटर मुठभेड़ में ढेर प्रयागराज शूटआउट के बाद दूसरा एनकाउंटर


 प्रयागराज उमेश पाल को पहली गोली मारने वाला शूटर मुठभेड़ में ढेर


प्रयागराज शूटआउट के बाद दूसरा एनकाउंटर


उत्तर प्रदेश प्रयागराज उमेश पाल और दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या में शामिल रहे एक और शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए शूटर का नाम विजय चौधरी उर्फ उस्मान बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विजय ही वह शूटर था जिसने सबसे पहले उमेश पाल पर गोली चलाई थी।


कार से उतरते ही उमेश पाल को पहली गोली जिस शूटर ने मारी थी उसे विजय चौधरी उर्फ उस्मान बताया जा रहा है। यह शूटर प्रयागराज का ही रहने वाला था। गोली मारने वाले शूटर की सोमवार सुबह कौंधियारा थाना क्षेत्र में पुलिस और क्राइम ब्रांच से मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग करने वाले बाइक सवार शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। उसके पास से असलहा बरामद हुआ है।


पुलिस का कहना है कि इसी शूटर ने पहली गोली मारी थी। इस पर ₹50000 का इनाम था। 24 फरवरी 2023 की शाम को अतीक अहमद के बेटे समेत अन्य शूटरों ने हमला कर उमेश पाल और 2 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में पहली गोली मारने वाले विजय चौधरी सोमवार सुबह मुठभेड़ में मारा गया। इससे पूर्व कार चालक को पुलिस ने मार गिराया था।

No comments:

Post a Comment