Friday 10 March 2023

आजमगढ़ गम्भीरपुर लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


 आजमगढ़ गम्भीरपुर लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल


आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


आजमगढ़ जनपद की गम्भीरपुर पुलिस ने लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने का दावा किया है।


7 मार्च को गम्भीरपुर निवासी ने थाने में तहरीर दिया था कि गांव का ही एक लड़का उसके घर कई महीनों से आता-जाता रहता था। दो माह पूर्व जब उसकी बेटी अकेले घर पर थी तब उक्त आरोपी घर आया और पानी में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर सड़क पर आते-जाते उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर 6 मार्च की रात अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया।


 पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी। उपनिरीक्षक शिवसागर यादव ने 10 मार्च 2023 को मामले में आरोपी को प्राथमिक विद्यालय गम्भीरपुर के पीछे से करीब 10.30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment