Thursday 2 March 2023

आजमगढ़ अहरौला मृतक सिपाही के परिजनों के खाते में भेजी गई 50 लाख की धनराशि पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धित कागजात परिजनों को किया सुपुर्द पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जायेगी-पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य


 आजमगढ़ अहरौला मृतक सिपाही के परिजनों के खाते में भेजी गई 50 लाख की धनराशि


पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धित कागजात परिजनों को किया सुपुर्द


पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जायेगी-पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि मृतक सिपाही संदीप निषाद  के परिजनों के खाते में शासन द्वारा सहायता राशि 50 लाख रूपये हस्तान्तरित कर दी गयी है। आज परिजनों से मिलकर सम्बन्धित दस्तावेज सौंप दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महकमा पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगा। उन्होंने बताया कि मृतक की बीमार पत्नी के इलाज के लिए स्थानीय पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है। उनका बेहतर तरीके से इलाज कराया जायेगा। स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार को अवगत करा दिया गया है जल्द ही वे भी समस्याएं निपटा दी जायेंगी। बता दें कि 28 फरवरी को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य मृतक सिपाही के परिजनों से मिलकर उनकी डीजीपी से बात करवाई और अन्य समस्याओं से रूबरू हुए थे।


विदित हो कि मूल रूप से आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के बिसईपुर गांव के रहने वाले संदीप निषाद 2018 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। संदीप की पहली पोस्टिंग प्रयागराज में ही हुई थी। संदीप करीब छह महीने से विधायक राजू पाल की हत्या में गवाह रहे उमेश पाल की सुरक्षा में लगे थे। चार भाइयों और बहनों में तीसरे नंबर पर थे। बड़े भाई प्रदीप दारागंज में रहकर टीजीटी पीजीटी की तैयारी करते हैं। छोटा भाई गांव में ही रहता है। पिता संतराम निषाद खेती-किसानी करते है। 2021 में संदीप का विवाह हुआ था। अभी उनके बच्चे भी नहीं है। परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने परिवार में से एक सदस्य को नौकरी दिए जाने और घर तक जाने वाली सड़क बनवाने की मांग किया था।

No comments:

Post a Comment