Sunday 12 March 2023

आजमगढ़ तरवां अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर सहित 2 गिरफ्तार 40.80 किलोग्राम गांजा, वैगनार कार बरामद


 आजमगढ़ तरवां अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर सहित 2 गिरफ्तार


40.80 किलोग्राम गांजा, वैगनार कार बरामद


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ तरवां पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इसमें एक अभियुक्त अन्य जिलों में भी गांजा तस्करी करता था, जिसे पूर्व में S.T.F व NCB के द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 40 किलो 800 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया है।


तरवां थानाध्यक्ष बसंत लाल बीती रात अपने हमराहियों के साथ भरथीपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान परमानपुर की तरफ से एक वाहन तेज गति से आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रुकने का इशारा किया गया।


इस पर वाहन सवार द्वारा पीछे मुडकर भागने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया। वाहन में सवार लोगों से पूछताछ करने पर वाहन सवारों ने अपना नाम राजू गुप्ता, त्रिवेणी गुप्ता उर्फ झिंगाड़ी पुत्रगण त्रिवेणी गुप्ता उर्फ झिंगाड़ी निवासी पल्हना बाजार थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ बताया। पुलिस ने उनके पास से 40 किलो 800 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया। पुलिस द्वारा अभियुक्तों का वाहन वैगनार कार को सीज कर दिया गया।


पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे काफी दिनो से गांजा का कारोबार करते हैं। जिसे बेचने के लिए बैगनार कार से जा रहा थे। राजू ने बताया कि पूर्व में थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर में गाजा के साथ बन्द हो चुका है। जिसमें गैगेस्टर की कार्यवाही हो चुकी है। पूर्व में उसे S.T.F व NCB के द्वारा भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment