Thursday 16 February 2023

आजमगढ़ जेल सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे डीएम व एसपी निरीक्षण में सबकुछ मिला दुरुस्त


 आजमगढ़ जेल सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे डीएम व एसपी


निरीक्षण में सबकुछ मिला दुरुस्त



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिला कारागार में सुरक्षा के इंतजामों का हाल जानने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी व एसपी मातहतों के साथ इटौरा जेल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सबकुछ दुरुस्त मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।


गुरुवार को दिन में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जिला कारागार में लगाए गए सुरक्षा उपकरणों का हाल जानने का मन बनाया और जायजा लेने जेल परिसर पहुंच गए। अधिकारी द्वय ने जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी ली साथ ही जेल सुरक्षा के बाबत अन्य जानकारी जेल अधिकारियों से ली। इस दौरान जेल अस्पताल, भोजनालय के साथ ही बैरकों का भी निरीक्षण किया गया।


 अधिकारियों ने बंदियों से भी उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। सबकुछ ठीक मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने अन्य व्यवहारिक समस्याओं के बारे में भी जाना। निरीक्षण के उपरांत सभी जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।

No comments:

Post a Comment