Friday 3 February 2023

कानपुर हत्यारिन पत्नी जहां दफनाया पति का शव उसी पर खाट बिछाकर सोई जब कबूला जुर्म तो दंग रह गए सभी


 कानपुर हत्यारिन पत्नी जहां दफनाया पति का शव उसी पर खाट बिछाकर सोई



जब कबूला जुर्म तो दंग रह गए सभी


उत्तर प्रदेश कानपुर में बिधनू के सुरौली गांव में बुधवार दोपहर छह हजार रुपये के लिए पति की हत्या करने की आरोपी मोनिका ने जब पुलिस के सामने वारदात कबूली तो सभी दंग रह गए। पति की लाश कमरे में गाड़ने के बाद उसने भेद खुलने के डर से उसपर खाट बिछाई थी। फिर रात भर उसपर सोई भी थी।


जानकारी के मुताबिक परिजनों की सूचना पर जब पुलिस मोनिका के दरवाजे पहुंची, तो उसने गेट नहीं खोला। पुलिस पड़ोसी के घर से किसी तरह अंदर पहुंची। महिला सिपाहियों ने जब मोनिका से उमेश के बारे में पूछा तो उसने हत्या की बात कबूल करते हुए खाट की ओर इशारा किया। पुलिस ने जमीन खोदकर शव बाहर निकाला।


फिर पुलिस उसे थाने ले आई। यहां पूछा तो बोली पहले चाय, बिस्कुट खिलाओ तब कुछ बताऊंगी। पुलिस ने उसकी इच्छा पूरी की। नाश्ते के बाद वह अचानक बेहोश हो गई। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार महिला पूरी तरह से स्वस्थ है।


उमेश चार भाइयों नरेंद्र, राजेश, मुनेश में सबसे छोटा था। सभी सरौली गांव में ही अलग-अलग घरों में रहते हैं। मां शिवदेवी ने पुलिस को बताया कि मोनिका का lपति उमेश से अक्सर विवाद होता था। मोनिका ने मंगलवार को राजेश से कहा था कि वह उमेश की हत्या कर देगी। मंगलवार शाम छह हजार रुपये के लिए विवाद भी हुआ था।


मोनिका और उमेश के दो बच्चे गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे दोनों को मोनिका ने स्कूल भेज दिया था। दोपहर को जब उमेश सो रहा था, तभी उसने उसका गमछे से गला घोट दिया। फिर कमरे में ही शव गाड़ दिया। पुलिस को आशंका है कि मोनिका के साथ कोई और भी वारदात में शामिल हो सकता है।


सूचना पर पहुंची पुलिस के कहने पर भी जब मोनिका ने गेट नहीं खोला, तो पुलिस पड़ोसी के घर से किसी तरह अंदर पहुंची। महिला सिपाहियों ने मोनिका से पूछताछ की तब उसने हत्या की बात कबूली। शव को देखकर आपा खोए परिजनों ने मोनिका को पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया और थाने ले गई।


मोनिका को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। यहां पुलिस ने पूछताछ शुरू करते ही वह पुलिस से बोली कि पहले चाय, बिस्कुट खिलाओ तब कुछ बताऊंगी। पुलिस ने उसकी इच्छा पूरी कर दी। नाश्ते के बाद वह बेहोश हो गई। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार महिला पूरी तरह से स्वस्थ है।

No comments:

Post a Comment