Thursday 23 February 2023

कासगंज दरोगा ने फांसी लगाकर दी जान कोतवाली में थे तैनात, पुलिस कर रही जांच


 कासगंज दरोगा ने फांसी लगाकर दी जान


कोतवाली में थे तैनात, पुलिस कर रही जांच


कासगंज के कोतवाली सोरों क्षेत्र में एक दरोगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरोगा का नाम त्रिमल सिंह बताया गया है। वह जनपद की कोतवाली सोरो में तैनात थे। दरोगा सोरो क्षेत्र में किराए पर रहते थे। वहीं दरोगा की आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर एसपी सौरभ दीक्षित ने जिला अस्पताल जाकर घटना की जानकारी ली।


दरोगा त्रिमल सिंह आगरा के चमरोला गांव के रहने वाले थे। दरोगा ने बुधवार रात करीब 9 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही एसपी कासगंज सौरभ दीक्षित ने मौक़े पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।


अभी तक दरोगा के आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चल पाई है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। वहीं दरोगा त्रिमल सिंह की मौत के बाद सूचना उनके परिवार वालों को दी गई है। मृतक एसआई त्रिमल सिंह के दो भाई भरत और हरिओम भी पुलिस विभाग में ही हैं। वह कासगंज जनपद में ही पोस्टेड बताए गए हैं।

No comments:

Post a Comment