Tuesday 7 February 2023

आजमगढ़ जनपद की पल्हना पुलिस चौकी बनेगी अब थाना 75 गांव शामिल होंगे, राज्यपाल से स्वीकृति मिलने का इंतजार


 आजमगढ़ जनपद की पल्हना पुलिस चौकी बनेगी अब थाना


75 गांव शामिल होंगे, राज्यपाल से स्वीकृति मिलने का इंतजार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ देवगांव कोतवाली की पल्हना चौकी को जल्द ही थाना बनाया जाएगा। नया थाना भवन बनाने के लिए चार एकड़ जमीन का चयन किया गया है। नए थाने में कुल 75 गांव शामिल होंगे। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


 जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर शक्ति पीठ मां पाल्हमेश्वरी का धाम स्थित है। जहां पर आसपास के कई जिलों से श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने आते हैं। यहां अक्सर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। मां के ही नाम से यहा पर पल्हना बाजार और ब्लाक मुख्यालय है। यह स्थान देवगांव कोतवाली से करीब 18 से 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी बनाई गई है।


 मां पाल्हमेश्वरी धाम और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए यहां पर तैनात फोर्स पर्याप्त नहीं है। जिसका फायदा आपराधिक प्रवृत्ति के लोग उठाते हैं। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए पल्हना चौकी को थाना बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार हुआ। थाना बनाए जाने के लिए चार एकड़ जमीन का चयन किया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। भवन निर्माण के लिए हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा।

No comments:

Post a Comment