Friday 24 February 2023

गोरखपुर लड़कियों के 2 गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट मूकदर्शक बनकर देखती रही पुलिस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


 गोरखपुर लड़कियों के 2 गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट


मूकदर्शक बनकर देखती रही पुलिस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


उत्तर प्रदेश गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो लड़कियों की गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों गुट के बीच करीब 20 मिनट तक लात-घूंसे और खूब जमकर गाली गलौच हुई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


बताया जा रहा है की, वायरल वीडियो गोरखपुर शहर के गोलघर में स्थिति जीडीए टॉवर का है। गुरुवार शाम को अचानक लड़कियों के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। यह देखकर लोगों में हड़कंप मचा गया। लड़कियां एक दूसरे का बाल खींचकर मारपीट कर रही थीं। दोनों पक्षों में करीब 20 मिनट तक लड़ाई हुई। इस दौरान पुलिस भी थी लेकिन वो बस मूकदर्शक बनी रही। उनके बीच मारपीट क्यों हुई, यह पता नहीं चल पाया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने वीडियो की जांच का आदेश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment