Tuesday 28 February 2023

आजमगढ़ मुख्तार अंसारी गैंग का सदस्य, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 2014 में थाना क्षेत्र तरवां में मुख्तार अंसारी गैंग के साथ मिलकर किया था हत्या


 आजमगढ़ मुख्तार अंसारी गैंग का सदस्य, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


2014 में थाना क्षेत्र तरवां में मुख्तार अंसारी गैंग के साथ मिलकर किया था हत्या


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्तार अंसारी गैंग का सदस्य व हिस्ट्रीशीटर हरिकेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वर्तमान में वह जिला बदर था और जिला की सीमा में पाया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जनपद में इस समय प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफियाओं और उनके सहयोगियों तथा शूटरों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त हरिकेश यादव एक हिस्ट्रशीटर और जिलाबदर अपराधी है। वह इण्टर स्टेट 191 मुख्तार अंसारी गैंग का सदस्य है।


पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश द्वारा सन् 2014 में थाना क्षेत्र तरवां में मुख्तार अंसारी गैंग के साथ मिलकर हत्या की गई थी जिसके सम्बन्ध में 2020 में इसके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। जिला बदर होने के बावजूद यह जिले की सीमा में पाया गया है। इससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा। अन्य थाना क्षेत्रों में भी गिरफ्तारियां की गई हैं।

No comments:

Post a Comment