Friday 13 January 2023

आजमगढ़ सरायमीर नफीस अहमद ने किया कंबल का वितरण


 आजमगढ़ सरायमीर नफीस अहमद ने किया कंबल का वितरण 



उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ नगर पंचायत सरायमीर के पठान टोला मोहल्ले में नफीस अहमद अपने आवास पर जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया। इस दौरान मोहल्ला गढ़वा,खुदकास्ता,सेराजी का पूरा,नईबाज़ार,तलिया,पूनापोखर,पठान टोला,पूराना थाना सहित अन्य मोहल्लो से आए जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों को लगभग 500 कम्बल का वितरण किया गया। कंबल पाकर गरीब असहाय लोगों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व प्रमुख समाजसेवी नफीस अहमद ने बताया कि वे पिछले 14 वर्षों से गरीबों की सेवा करते चले आ रहे हैं। जरूरतमंदों के बीच में हर साल ठंड के मौसम में कंबल का वितरण करते चले आ रहे हैं उसी कड़ी में आज भी कंबल का वितरण किया गया।


 उन्होंने बताया कि गरीबों की मदद करके उन्हें अपार खुशी मिलता है। नफीस अहमद ने बताया कि मैं जनता की आवाज पर इस बार सरायमीर नगर पंचायत क्षेत्र से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहा हूं। जनता का आशीर्वाद मिला तो सरायमीर नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की बाढ़ लगा दूंगा। उन्होंने वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा सरायमीर नगर क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया है। किसी दल से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें समाजवादी पार्टी से ऑफर मिला है लेकिन वह निर्दल प्रत्याशी के रूप में जनता के सामने आएंगे। उसी के तहत समाज सेवा कर रहे हैं सरायमीर की जनता उन्हें जरुर आशीर्वाद देगी।


 कंबल वितरण के दौरान परवेज अख्तर,अबूसाद उर्फ चुन्नू,अफज़ल,शेर अफगन उर्फ नाटे,हारून खान,करीमुल्ला, अरशद उर्फ नन्हू ,शफीकुर्रहमान, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


आजमगढ़ सरायमीर से अबुलबशर आजमी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment