Friday 13 January 2023

आजमगढ़ दीदारगंज चौक पर हुआ सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन


 आजमगढ़ दीदारगंज चौक पर हुआ सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज चौक पर शुक्रवार को मकर संक्रांति के अवसर पर देवदूत बानर सेना व इंडियन एजुकेशन एंड हेल्थ डेवलपमेंट ट्रस्ट तथा सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव फुलेश के द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी भोजन का प्रसाद ग्रहण किया। 


इस मौके पर सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव के डायरेक्टर, एवं देवदूत बानर सेना के प्रदेश महामंत्री दुर्गेश सिंह ने कहा कि दीदारगंज चौक पर मकर संक्रांति के उपलक्ष में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया है, खिचड़ी भोज का उद्देश्य है की मकर संक्रांति पर्व पर आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता बनी रहे। खिचड़ी भोज में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर आपसी भाईचारे का मिसाल कायम रखा।


 खिचड़ी भोज का कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिनोद यादव, ध्रुव कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, दीपक , अभिषेक , हरिदास, रविकांत पाटवा, उमाशंकर व समस्त सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल स्टाप के स्थानीय लोग मौजूद थे।



आजमगढ़ दीदारगंज से विवेकानन्द पांडेय की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment