Sunday 22 January 2023

मुरादाबाद 2 पत्नियों ने कर लिया पति का बंटवारा सप्ताह में 3 दिन पहली और 3 दिन दूसरी रहेगी साथ एक दिन चलेगी पति की मर्जी


 मुरादाबाद 2 पत्नियों ने कर लिया पति का बंटवारा


सप्ताह में 3 दिन पहली और 3 दिन दूसरी रहेगी साथ


एक दिन चलेगी पति की मर्जी


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की दो पत्नियों ने अपने पति के साथ रहने के लिए हफ्ते में तीन-तीन दिन बांट लिया है। इस बंटवारे की नौबत तब आई जब दोनों पत्नियों के बीच विवाद अधिक बढ़ गया। जिसके बाद एक पत्नी ने इस मामले में पुलिस में शिकायत कर दी। इसके बाद मामला काउंसलिंग के लिए नारी उत्थान केंद्र के पास भेजा गया। नारी उत्थान केंद्र में परिवार की मौजूदगी में एक समझौता तय हुआ है। जिसके बाद पति और दोनों पत्नियों के बाद रजामंदी हो गई। इस समझौते के तहत दोनों बीवियां ससुराल में रहेंगी और पति तीन-तीन दिन दोनों के साथ रहेगा। एक दिन उसकी मर्जी वह चाहे जहां रह सकता है। पति पहली पत्नी के साथ सोमवार से बुधवार तक रहेगा। दूसरी पत्नी के साथ गुरुवार से शनिवार तक रहेगा। हफ्ते में एक दिन रविवार को पति अपनी मर्जी से किसी भी पत्नी के साथ या चाहे जहां रह सकता है।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुरादाबाद शहर में रहने वाली एक महिला ने एसएसपी कार्यालय में अपने पति और उसकी एक पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि 2017 में उसकी शादी के बाद उसका पति उसके साथ शहर में किराए के घर पर रहता था। उसके कुछ दिनों बाद पति अचानक गायब हो गया। इसके बाद महिला पति की तलाश करते हुए ससुराल पहुंच गई। जिसके बाद उसे पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी के तीन बच्चे भी हैं। इसके बाद महिला ने पुलिस में इस मामले में शिकायत दर्ज की।

No comments:

Post a Comment