Thursday 29 December 2022

आजमगढ़ सरायमीर सांड़ ने ली किसान की जान सुबह खेत की रखवाली करने निकला था घर से


 आजमगढ़ सरायमीर सांड़ ने ली किसान की जान


सुबह खेत की रखवाली करने निकला था घर से


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ खेत की रखवाली करने के लिए सुबह घर से निकले किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। किसान द्वारा अपने आप को बचाने के लिए शोर मचाया गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और सांड़ को भगाया। घायल किसान को इलाज के लिए ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक जगदंबा यादव उम्र 70 वर्ष पुत्र दरबारी निवासी ग्राम नन्दाव रेवला थाना सरायमीर का रहने वाला था। वह पेशे से किसान था।


 आज गुरूवार की सुबह करीब 7 बजे वह अपने खेत की निगरानी करने के लिए घर से निकला। उसी दौरान एक बिगड़ैल सांड़ ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। अपने आप को बचाने के लिए उसने शोर मचाया। शोर सुन ग्रामीण मौके पर दौड़े और सांड़ को भगाया। 


घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि उसकी मौत हो गयी। किसान जगदंबा की मौत से उसके दो पुत्र और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments:

Post a Comment