Wednesday 21 December 2022

आजमगढ़ दीवानी बार के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ।


 आजमगढ़ दीवानी बार के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीवानी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बुधवार को समारोह पूर्वक शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला जज जितेंद्र कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बार और बेंच दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। इन दोनों के सामंजस्य से ही न्यायपालिका की गाड़ी सुचारू रूप से चलती है।


 समारोह की शुरुआत में एल्डर कमेटी के चेयरमैन शिव गोविंद यादव ने अध्यक्ष पद के लिए प्रभाकर सिंह को शपथ दिलाई।प्रभाकर सिंह तीसरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। मंत्री पद के लिए जयप्रकाश यादव ने शपथ लिया इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रेहान मिर्जा रेहान कैसर उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह तथा नायब यादव,सह मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह , रत्नेश्वर कुमार पांडेय, मोहम्मद मेंहदी ने शपथ ली।


ऑडिटर कुंवर ब्रजेश सिंह ,कोषाध्यक्ष पद पर राम अवध प्रजापति,वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर राजवीर सिंह , जगदीश यादव , उपेंद्र कुमार मिश्र ,जगदीश प्रसाद सिंह ,विश्वनाथ सिंह तथा मोहम्मद तारिक खान ने शपथ लिया। वही कनिष्ठ कार्यकारिणी के छ पदों के लिए अभीक कुमार गुप्ता,ध्रुव कुमार मिश्र, प्रिंस कुमार श्रीवास्तव,रमेश कुमार, लाल बहादुर चौहान,तथा संजय मिश्र ने शपथ ली।


 इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के दोनों जिलाअध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह तथा ऋषि कांत राय,जिला पंचायत के अध्यक्ष विजय यादव, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की पूर्व सदस्य मधुलिका यादव, लालगंज के विधायक बेचई सरोज,राजेश सिंह महुवारी, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह तथा मंत्री अजय ,सेंट्रल बार एसोसिएशन के शत्रुघन सिंह एडवोकेट , आद्या प्रसाद सिंह एडवोकेट विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। समारोह का संचालन निवर्तमान मंत्री राजेश सिंह पराशर तथा नवनिर्वाचित मंत्री जयप्रकाश यादव ने किया।

No comments:

Post a Comment