Friday 23 December 2022

मऊ घर के बाहर टहल रहे युवक पर बरसाई गोलियां बाइक सवार 5 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम


 मऊ घर के बाहर टहल रहे युवक पर बरसाई गोलियां


बाइक सवार 5 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम


उत्तर प्रदेश मऊ शहर के भीटी अनुसूचित बस्ती के पास गुरुवार देर शाम घर के बाहर टहल रहे युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर दी। युवक को तीन गोली लगी। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।


 गंभीर हालत में युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

भीटी निवासी अभिमन्यु (22) गुरुवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी समय बाइक सवार पांच बदमाश पहुंचे। जब तक वह कुछ समझता बदमाशों ने उसपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। वो घर की ओर भागने लगा। दो गोली उसके दाहिने हाथ में लगी और और एक गोली कमर में लगते ही वो लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

जब तक लोग कुछ समझते तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। 


मौके पर जुटे परिजनों ने आननफानन घायल अभिमन्यु को  निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, नगर क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा और कोतवाल अनिल चंद्र तिवारी दल बल के साथ पहुंचे।


इस संबंध में सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मारी गई है। पीड़ित ने इस मामले में कुछ लोगों का नाम बताया है, पुलिस सभी मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment