Sunday 20 November 2022

आजमगढ़ मोहम्मदपुर विकास खण्ड के परशुरामपुर प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को किया गया सम्मानित


 आजमगढ़ मोहम्मदपुर विकास खण्ड के परशुरामपुर प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को किया गया सम्मानित



 उत्तर प्रदेश  विकासखंड मोहम्मदपुर के परशुरामपुर  (छाऊ ) में स्थित क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पतिराजी देवी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर परम इंस्टीट्यूट द्वारा प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में सभी उत्तीर्ण छात्रों को  रविवार को विद्यालय के प्रांगण में पुरस्कार का वितरण किया गया। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि मुस्तरिम फराही पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण 10 छात्र, छात्राओं अर्पित सरोज,विपुल सरोज, अंशिका बिंद, प्रांजल यादव, नागेंद्र चौहान, कृष्णा यादव,अमृता,मोनू यादव को भाजपा नेता डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के हाथों सम्मानित किया गया। इस मौके पर विजई सरोज, हरिश्चंद्र यादव, प्रधानाचार्य अम्ब्रीश अस्थाना, परमात्मा बेन बंसी, रामविलास चौहान रामअवतार सरोज अंकित राय आलमगीर समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक सावित्री अस्थाना ने आए हुए सभी मुख्य अतिथियों का आभार प्रकट किया।



आजमगढ़ गम्भीरपुर से राहुल पांडेय की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment