Thursday 17 November 2022

आजमगढ़ दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ हाल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई।


 आजमगढ़ दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ हाल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती  मनाई गई।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ हाल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई जयंती समारोह को संबोधित करते हुए बरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेश नन्दन पांडेय ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू ने  देश की आजादी की लडाई में 10 साल तक जेलों मे बिताए ,वह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास में उनका का काफी योगदान था वह बच्चों को बहुत मानते थे इसलिए उन्हें चाचा कहा जाता था और उनका जन्मदिन  बाल दिवस की रूप मे मनाया जाता है


दयाराम यादव ने अध्यक्षीय भाषण में कहा गाजीपुर के सांसद गहमरी ने किसानों की दुर्दशा के बारे में नेहरू जी को बताया तो उन्होंने ने गांव गांव सरकारी ट्यूबवेलों व नहरों का जाल बिछाया व आधुनिक भारत के निर्माता थे जयंती कार्यक्रम को संबोधित करने वाले प्रमुख रूप से हवलदार सिंह, देवनारायण शुक्ला, प्रभाकर सिंह, जगदंबिका चतुर्वेदी, राजवीर सिंह व अन्य कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।



ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़

No comments:

Post a Comment