Sunday 13 November 2022

आजमगढ़ बिंद्रा बाजार प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र देकर अंबिका सेवा संस्थान ने किया सम्मानित


 आजमगढ़ बिंद्रा बाजार प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र देकर अंबिका सेवा संस्थान ने किया सम्मानित



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले की अग्रसित सेवा संस्थान अंबिका सेवा संस्थान के प्रभारी अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पाण्डेय को रविवार को बिंद्रा बाजार स्थित संस्था के कार्यालय पर सर्वप्रथम माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया उसके उपरांत प्रभारी अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।


प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे ने कहा कि अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन निरंतर जनहित का कार्य कर रही है जिसकी हम सभी लोग जितनी भी सराहना करें उतनी कम है।


 कोरोना काल मे सब को राशन वितरण करने का कार्य, क्षेत्र के गरीब असहाय को आर्थिक मदद देने का कार्य, मलिन बस्तियों के बच्चों के बीच त्यौहार मनाने का कार्य, मलिन बस्ती के घर के छोटे बच्चों को शिक्षा देने सहित अनेक ऐसे कार्य संस्था जो कर रही है उसके लिए हम संस्था के प्रभारी अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय को बहुत धन्यवाद देते और यह आशा करता हूं कि यह संस्था निरंतर अच्छे कार्य करती रहें।


 इस मौके पर निजामाबाद तहसील अध्यक्ष राहुल कुमार पाण्डेय, देवेश उपाध्याय, लकी श्रीवास्तव, बंटी शर्मा, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।



ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़

No comments:

Post a Comment