Wednesday 23 November 2022

महाराष्ट्र कराड 17 वा यशवंतराव चव्हाण कृषि औद्योगिक और पशु पक्षी प्रदर्शन तथा जिला कृषि महोत्सव 25 से 28 नवंबर तक

महाराष्ट्र कराड 17 वा यशवंतराव चव्हाण कृषि औद्योगिक और पशु पक्षी प्रदर्शन तथा जिला कृषि महोत्सव 25 से 28 नवंबर तक



महाराष्ट्र कराड में 17 वा यशवंतराव चव्हाण कृषि औद्योगिक और पशु पक्षी प्रदर्शन उसके साथ जिला कृषि महोत्सव के लिए एक प्रेस नोट जारी किया गया इसमें कराड के सभी पत्रकार बंधुओं ने इस प्रेस सम्मेलन में हिस्सा लिया। प्रेस नोट में यह भी बताया गया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा साथ में पालक मंत्री शंभूराज देसाई के हाथों इस महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। 


इस कार्यक्रम में पशुसंवर्धन मंत्री  राधाकृष्ण विखे पाटील कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार, फलोत्पादन व रोजगार मंत्री संदीपन घूमरे सहकार मंत्री अतुल सावे अन्नासाहेब पाटील आर्थिक विकास महामंडल के अध्यक्ष नरेंद्र पाटिल भी इस कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा होंगे। 


इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न बनाने हेतु कराड के डिप्टी एसपी वी0आर0 पाटिल और ग्रामीण पुलिस स्टेशन के डिप्टी एसपी डॉ रंजीत पाटिल भी शामिल रहेंगे। पुलिस प्रशासन प्रत्येक दृष्टि से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए दिल संकल्पित है।



महाराष्ट्र के कराड से पीयूष प्रकाश गोर के साथ विद्या मोरे की रिपोर्ट

 

No comments:

Post a Comment