Monday 17 October 2022

आजमगढ़ मोहम्मदपुर विकास खण्ड के नन्दाव फूलपुर पुरवा में भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, पूरी गृहस्थी हुई तबाह


 आजमगढ़ मोहम्मदपुर विकास खण्ड के नन्दाव फूलपुर पुरवा में भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, पूरी गृहस्थी हुई तबाह



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के मोहम्मदपुर विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत नन्दाव फूलपुर पुरवा में एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक धराशाई हो गया। संयोगवश इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन गरीब की पूरी गृहस्थी मलबे में दबकर नष्ट हो गई। 


जानकारी के अनुसार नन्दाव फूलपुर निवासी दिनेश उर्फ दीवाने पुत्र झिनकू यादव के परिजन दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान कच्चा मकान धराशाई हो गया। गनीमत रही कि परिजन उस समय घर के अंदर नहीं थे नहीं तो भारी दुर्घटना हो सकती थी। इस घटना में पीड़ित परिवार के घर में रखे सामान दब गए। घर की महिलाओं के गहने, कपड़े, बिस्तर के साथ ही घर में रखे गए खाद्यान्न बर्तन सहित सबकुछ नष्ट हो गया। इस घटना में करीब एक लाख से ऊपर की क्षति आंकी जा रही है। इसकी सूचना राजस्व विभाग को दी गई है, फिलहाल कोई राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। 


अब पीड़ित के परिवार के रहने के लिए जगह नहीं है। बताते हैं कि परिवार के मुखिया द्वारा आवास की मांग की गई थी लेकिन उसको आवास नहीं मिल पाया है। क्षेत्र के लोगों ने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को आवास मुहैया कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment