Saturday 22 October 2022

आजमगढ़ जूनियर इंजीनियर से प्रोन्नति कर के सहायक अभियंता के पद पर हुई चंदन यादव का सारस्वत सम्मान


 आजमगढ़ जूनियर इंजीनियर से प्रोन्नति कर के सहायक अभियंता के पद पर हुई चंदन यादव का सारस्वत सम्मान



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ एंटी करप्शन कोर आफ इंडिया के तत्वावधान मे डेंटल कॉलेज चंदेश्वर आजमगढ़ के परिसर में एक भव्य समारोह में जूनियर इंजीनियर से प्रोन्नति कर के सहायक अभियंता के पद पर हुई चंदन यादव का सारस्वत सम्मान किया गया। 


समारोह की अध्यक्षता डेंटल कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता वितरण अनिल नारायण सिंह एवं महान संत मुन्ना बाबा रहे। हरिहरपुर घराने की कलाकार मोहन मिश्रा एवं शीतला मिश्रा ने अपने भजन के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।


 एंटी करप्शन कोर आफ इंडिया के मंडल मीडिया प्रभारी साहित्यकार संजय कुमार पांडे ने कहा कि इस समारोह मे जो भजन संध्या का आयोजन किया गया है वह अपने आप में सराहनीय है। 


सहायक अभियंता सरायमीर राधेश्याम यादव एवं विजिलेंस के अवर अभियंता नवनीत यादव ने भी अपनी शुभकामनाएं इंजीनियर चंदन यादव को दिया। अपने सम्मान से भाव विभोर हुए इंजीनियर चंदन यादव ने कहा कि आज हमें जो सम्मान मिला है उसे हम कभी भुला नहीं सकते इसके लिए उन्होंने आयोजक मंडल के प्रति आभार प्रकट किया। 


मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता अनिल नारायण सिंह ने कहा कि इंजीनियर चंदन यादव को  एक दक्ष इंजीनियर के रूप में मैंने देखा है मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। 


महान संत मन्ना बाबा ने अपने मंत्रोच्चारण से सभी को आशीर्वाद दिया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन डॉक्टर कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने कहा कि आज हमें अपार खुशी हो रही है की विद्वान मुख्य अभियंता इस नन्हे से कार्यक्रम में आकर के अपने मातहतों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किए है जो बहुत ही सराहनीय है। 


समारोह का कुशल संचालन श्रमिक नेता कवि प्रभु नारायण पांडे प्रेमी जी ने किया।



ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़

No comments:

Post a Comment