Sunday 9 October 2022

आजमगढ़ सरायमीर मनचले दामाद के खिलाफ ससुर ने दिया थाने पर तहरीर पुलिस ने किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ सरायमीर मनचले दामाद के खिलाफ ससुर ने दिया थाने पर तहरीर पुलिस ने किया गिरफ्तार 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ थाना सरायमीर के ग्राम खासडीह के रहने वाले इसरार अहमद पुत्र उस्मांन ने लिखित तहरीर दिया है कि मेरा दामाद गलत नियत से मेरी छोटी 16 वर्षीय पुत्री के साथ  छेड़ छाड़ किया। लड़की के पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची और मनचले दामाद को पकड़ कर थाने ले आयी।


तहरीर के अनुसार मेरी बड़ी बेटी का विवाह तीन वर्ष पूर्व जाहिद पुत्र इरशाद ग्राम खुदादादपुर थाना निज़ामाबाद आजमगढ़ के साथ हुई है। शादी के बाद से वह अपनी पत्नी को साथ लेकर नोनारी बाजार थाना सरायमीर में भाड़े के मकान में रहने लगा और सऊदी चला गया।


 मेरी बेटी अकेले होने की वजह से अपने छोटी बहन को अपने साथ लेकर गई। दिनांक 5/7/2022 को जाहिद सऊदी से घर आया। मैं अपने छोटी लड़की को लाने के लिए नोनारी बाज़ार गया तो जाहिद ने कहा कि कुछ दिन रहने दें इसी बीच दिनांक 6/10/2022 को जाहिद ने मेरी छोटी लड़की को दवा दिलाने के बहाने आजमगढ़ ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ किया। वह घर आकर अपनी बहन से आप बीती बताई उसकी बहन छेड़छाड़ के बारे में अपने पति से पूछा तो उसका पति ने धमकी दी कि तुमको भी छोड़ दूंगा। 


इसरार अहमद सरायमीर पुलिस से दामाद के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया है। जब इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष सरायमीर विवेक पाण्डेय से बात की गयी तो सिरे से इनकार कर दिया।और कहा कि मामला पती पत्नि का है। ऐसे मे यह मामला गम्भीर और जांच का विषय है। जाँच के बाद उचित कानूनी कार्यवाही की जायेगी।


आजमगढ़ सरायमीर से अबुलबशर आजमी की रिपोर्ट।


No comments:

Post a Comment