Saturday 8 October 2022

उत्तर प्रदेश पुलिस को मिलेंगे 30 नए IPS अधिकारी, इन अधिकारियों के नामों पर लगी मुहर


 उत्तर प्रदेश पुलिस को मिलेंगे 30 नए IPS अधिकारी, इन अधिकारियों के नामों पर लगी मुहर



लखनऊ शुक्रवार को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हुई। प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 30 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान किए जाने की सहमति मिली। राष्ट्रपति की अनुमति के बाद केंद्र सरकार जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा। संघ लोक सेवा आयोग के अधिकारियों की अगुवाई में हुई डीपीसी में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र व डीजीपी डा. डीएस चौहान भी मौजूद रहे।


सूत्रो के मुताबिक इन अधिकारियों को मिलेगी पदोन्नति-1992 बैच के श्रवण कुमार सिंह, सर्वानंद सिंह यादव, हफीजुर रहमान, रमेश प्रसाद गुप्ता ,केशव चंद्र गोस्वामी ,ओमवीर सिंह, राजेश कुमार यादव ,बबीता साहू, लाल साहब यादव , राजधारी चौरसिया, विनोद कुमार, ओम प्रकाश यादव, महात्मा प्रसाद, प्रबल प्रताप सिंह ,राजेश कुमार, दयाराम ,गिरिजेश कुमार , प्रेमचंद्र, भीमप्रिय अशोक, संजय कुमार के नाम पर मुहर।


1993 बैच के दिनेश कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, बृजेश कुमार मिश्रा, आशुतोष शुक्ला ,बृजेश कुमार श्रीवास्तव ,शैलेंद्र कुमार राय ,शिवाजी ,अरविंद मिश्रा, आदित्य कुमार शुक्ला, अनिल कुमार सिंह के नामों पर मुहर लगी है। दो पीपीएस अफसरों का लिफाफा बंद होने के चलते उनके नाम पर विचार नहीं हुआ।

No comments:

Post a Comment