Sunday 25 September 2022

संतकबीर नगर बीच सड़क सीओ से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, की गाली गलौच


 संतकबीर नगर बीच सड़क सीओ से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, की गाली गलौच



उत्तर प्रदेश संतकबीरनगर में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के स्वागत में सड़क पर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस सड़क पर खड़े कार्यकर्ताओं को हटाने लगी तो वे भड़क गए। इस दौरान भाजपाइयों और सीओ के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस फोर्स ने सीओ को भीड़ से बचाया। भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को समझाकर मामले को शांत कराया।


दरअसल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक संत कबीर नगर के दौरे पर पहुंचे थे। उन्हें दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मगहर से निकलकर खलीलाबाद पहुंचकर जिला अस्पताल का निरीक्षण करना था। इसके लिये रास्ते में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी। जिला अस्पताल से करीब 1 किमी पहले बीजेपी के कार्यकर्ता सड़क पर डिप्टी सीएम के स्वागत में खड़े थे।


पुलिस से नोकझोंक होती देख भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष ने बीचबचाव कर कार्यकर्ताओं और पुलिस को शांत किया। पुलिस से नोकझोंक होती देख भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष ने बीचबचाव कर कार्यकर्ताओं और पुलिस को शांत किया।


बताया जाता है कि जाम लगता देख भाजपाइयों को पुलिस सड़क से पीछे हटाने लगी तो उनकी धक्का मुक्की हो गई। इसके बाद हालात बेकाबू देख सीओ राजीव यादव मौके पर पहुंचे और भीड़ को पीछे हटाने लगे। इस दौरान भाजपाई भड़क गए और सीओ से उनकी तीखी नोकझोंक होने लगी।


आरोप है कि भाजपाइयों ने गालीगलौज कर सीओ से धक्का मुक्की की। भाजपाइयों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पहले पुलिस और सीओ ने उनके साथ अभद्रता की थी। जिसके बाद कार्यकर्ता भड़क गए।


डिप्टी सीएम का काफिला आता देख मौके पर मौजूद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा।


मामले को लेकर सीओ राजीव यादव का कहना है कि सड़क पर जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल कराया जा रहा था। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता सड़क से हटने को तैयार नहीं थे। पुलिस की तरफ से कोई धक्का मुक्की नहीं की गई है। राजीव यादव ने एक हफ्ते पहले ही सीओ की कमान संभाली है।

No comments:

Post a Comment