Thursday 29 September 2022

आजमगढ़ मुबारकपुर रिश्तेदारी में आए युवक का फंदे से लटकता मिला शव

आजमगढ़ मुबारकपुर रिश्तेदारी में आए युवक का फंदे से लटकता मिला शव



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मुबारकपुर कस्बा में रिश्तेदारी आए युवक का गुरुवार की सुबह घर के भीतर फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


वह संतकबीर नगर जनपद का निवासी था। संतकबीर नगर जनपद महुलिया निवासी 25 वर्षीय मनीष कास्टमेटिक की दुकान चलाता था। वह बुधवार को अपने बुआ के घर मुबारकपुर कस्बा में आया हुआ था। रात में सभी लोग भोजन करने के बाद सो गए। मनीष भी एक कमरे में सो रहा था। गुरुवार की सुबह चद्दर के सहारे उसका घर में लटकता शव मिला। जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर मनीष के परिवार के लोग भी आ गए। परिजनो ने बताया कि मनीष ने कई लोगों से ब्याज पर रुपये लिया था। लोग रुपये के लिए दबाव बना रहे थे। जिससे परेशान रहता था।


No comments:

Post a Comment