Wednesday 7 September 2022

आजमगढ़ पत्नी से तंग आकर जेई ने दी थी जान महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ पत्नी से तंग आकर जेई ने दी थी जान


महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार



आजमगढ़ शहर के अशोक नगर मुहल्ले में गत दिनों आत्महत्या करने वाले आवास विकास के जेई अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या किए थे। जेई के पिता ने अपनी बहू के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गहन जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेजवा दिया।


शहर कोतवाल शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि बलिया जिले के रहने वाले पंकज कुमार आवास विकास परिषद आजमगढ़ में जेई के पद पर तैनात थे। वे अपने परिवार के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर कालोनी में रहते थे। 30 मार्च 2022 की रात को पंकज ने आत्महत्या कर लिया। पंकज की मौत के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार मानते हुए उनके पिता ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच चौकी प्रभारी ब्रह्मस्थान धर्मराज यादव को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृत जेई की पत्नी किसी दीपक कुमार नामक युवक से फोन पर बात करती है। जेई की मौत के बाद से दोनों साथ में रहते हैं। महिला जिस दीपक से बात करती है। वह गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना के नासिरपुर का रहने वाला है। मामले की जानकारी होने के बाद से पुलिस दीपक और जेई की पत्नी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर इन दोनों को रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 


शहर कोतवाल ने बताया कि जेई की पत्नी और उसके प्रेमी दीपक को जेल भेजवा दिया गया। महिला के साथ उसकी बच्ची भी मौजूद है। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह दीपक से अक्सर बात करती थी। जो बात उसके पति को नागवार लग रही थी। जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर लिया।

No comments:

Post a Comment