Wednesday 14 September 2022

आजमगढ़ सरायमीर पति समेत 5 लोगो पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा हुआ दर्ज।


 आजमगढ़ सरायमीर पति समेत 5 लोगो पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा हुआ दर्ज।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरही बुजुर्ग के खुशबू पुत्री स्व0 अरुण कुमार गौतम ने मंगलवार को पति सहित ससुराल वालो पर  दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पति,सास,ससुर,सहित 5 लोगो पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया कराई है।


बताया की उसकी शादी राजकुमार गौतम पुत्र फूलचंद गौतम ग्राम ताखापूरब थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के साथ 21 नवम्बर 2021 को हुई थी। शादी मे चाचा अशोक कुमार गौतम , माता व भाई ने सामधर्य के अनुसार 06 लाख रुपये खर्च कर शादी किए। लेकिन शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर आए दिन पति और ससूराल वाले प्रताड़ित करते चले आ रहे है।


बीते 11 सितम्बर 2022 को सरिया,डंडे, से पति राजकुमार , ससुर , फूलचंद , सास , संगीता , ननद, चांदनी , व देवर अमन ने पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद वह मायके चली आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

No comments:

Post a Comment