Thursday 22 September 2022

गोण्डा 4 दरोगा समेत 126 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर व 71 पुलिस कर्मी किए गए इधर से उधर


 गोण्डा 4 दरोगा समेत 126 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर व 71 पुलिस कर्मी किए गए इधर से उधर


उत्तर प्रदेश के गोण्डा में एसपी ने कानून व्यवस्था को चुस्त बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को ताश के पत्ते की तरह फेंट दिया है। एसपी ने 4 दरोगा सहित जिले भर के थानों से 126 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है जबकि 71 पुलिसकर्मियों की पुलिस लाइन से थानों में पोस्टिंग की है। एसपी आकाश तोमर की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


 माना जा रहा है कि नवाबगंज थाने में हिरासत में हुई युवक की मौत के बाद दबंग सिपाहियों पर एसपी की नजर टेढ़ी हो गई थी। एलआईयू का इनपुट मिलने के बाद पुलिसकर्मियों पर तबादले का चाबुक चला।


जानकारी के मुताबिक एसपी आकाश तोमर की ओर से किए गए तबादले में थाना नवाबगंज के उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उमरी बेगमगंज के सुशील कुमार, छपिया के वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेश मणि मिश्रा व खोड़ारे के उपनिरीक्षक राम मणि उपाध्याय को लाइन हाजिर कर दिया गया है।


 इसके अलावा एसपी ने कोतवाली नगर के 4 हेड कांस्टेबल और 7 कांस्टेबल को लाइन की राह दिखाई है। वहीं कोतवाली देहात में तैनात 1 महिला मुख्य आरक्षी समेत 4 मुख्य आरक्षी व 6 आरक्षियों को लाइन हाजिर किया है। 


खरगूपुर थाने के 4 हेड कांस्टेबल व 7 कांस्टेबल, महिला थाना की 1 मुख्य आरक्षी समेत 3 महिला आरक्षियों को लाइन हाजिर किया है। इटियाथोक थाने के चालक समेत 4 मुख्य आरक्षी और 4 आरक्षियों को लाइन में भेजा है।


 धानेपुर थाने के 4 मुख्य आरक्षी और 2 आरक्षी, मोतीगंज के 2 मुख्य आरक्षी और 5 आरक्षी, नवाबगंज 3 हेड कांस्टेबल 5 कांस्टेबल, तरबगंज में केवल आरक्षियों को ही लाइन हाजिर किया गया है जिसमें 7 आरक्षी शामिल हैं।


वहीं वजीरगंज में 1 पुरुष मुख्य आरक्षी व 2 महिला मुख्य आरक्षी व 3 आरक्षियों को लाइन हाजिर किया है। उमरी बेगमगंज थाने की महिला मुख्य आरक्षी अनुप्रिया सिंह व 3 आरक्षी, मनकापुर थाने के 4 मुख्य आरक्षी व 2 आरक्षी, छपिया थाने के 3 मुख्य आरक्षी व 3 आरक्षी, खोड़ारे थाने के 3 मुख्य आरक्षी और 2 आरक्षियों को लाइन हाजिर किया है।


 कर्नलगंज थाने के 2 मुख्य आरक्षी और 5 आरक्षी ,परसपुर थाने की 2 महिला मुख्य आरक्षी व 3 आरक्षी ,कटरा बाजार थाने के 2 मुख्य आरक्षी व 4 आरक्षी ,कौड़िया थाने के 2 मुख्य आरक्षी व 4 आरक्षी को लाइन की राह दिखाई है। वही अलग-अलग थानों में 71 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

No comments:

Post a Comment