Tuesday 13 September 2022

आजमगढ़ घर के अंदर बेहोश मिली 2 महिलाएं अस्पताल में कराया भर्ती, एक की हालत गंभीर, मेडिकल कालेज रेफर


 आजमगढ़ घर के अंदर बेहोश मिली 2 महिलाएं


अस्पताल में कराया भर्ती, एक की हालत गंभीर, मेडिकल कालेज रेफर


आजमगढ़ शहर के कालीनगंज मुहल्ले में दो महिलाएं बेहोश हालत में मिली, स्थानीय लोगों की मदद से परिवार के लोगों ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीनगंज मुहल्ले में निवासी तारा और सुमन नाम की दो महिलाएं घर के अंदर बेहोश मिलने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय निवासी लोगों के मुताबिक कालीनगंज मुहल्ले में देर शाम दो लोग इन महिलाओं के घर घुसे और कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया, बेहोश होने के बाद लूटपाट कर चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपियों ने महिलाओं के सोने की चैन और आभूषण भी लूट लिए हैं। स्थानीय लोगों ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया जहां तारा की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


 हालांकि अभी इस मामले में पुलिस भी इसलिए बोलने की स्थिति में नहीं है कि दोनों महिलाएं बेहोश हैं। पुलिस महिलाओं के होश में आने का इंतजार कर रही है, जिससे मामले का खुलासा किया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment