Sunday 11 September 2022

आजमगढ़ बरदह पुलिस मुठभेड़ में गैंगरेप के आरोपी को लगी गोली 1 दिन पूर्व छात्रा को अगवा कर दिया था गैंगरेप की घटना को अंजाम, 2 अन्य आरोपियों की पुलिस कर रही है तलाश


 आजमगढ़ बरदह पुलिस मुठभेड़ में गैंगरेप के आरोपी को लगी गोली


1 दिन पूर्व छात्रा को अगवा कर दिया था गैंगरेप की घटना को अंजाम, 2 अन्य आरोपियों की पुलिस कर रही है तलाश 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बरदह क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित विकास गिरी को शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। पैर में गोली लगने से घायल सिरफिरे बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। खाकी का पलटवार बदमाशों का हौसला पस्त करने वाला है। हालांकि, दो आराेपित पुलिस की पकड़ से अब भी दूर बताए जा रहे हैं।


 पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद से ही पुलिस आरोपितों के पीछे लगी थी। वह कहीं भागने की फिराक में था कि बरदह क्षेत्र में ही रात करीब 11 बजे उसका पुलिस से आमना सामना हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन उसके फायर करने के कारण फोर्स को जवाबी गोली चलानी पड़ी। उसे फिलहाल घायल अवस्था में बरदह के निकट ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है


बदमाश विकास गिरी दरियापुर बसही का रहने वाला है। दुष्कर्म की घटना नौ सितंबर की शाम घटित हुई, जब एक किशोरी दूध पहुंचाने के लिए घर से बमुश्किल पांच सौ मीटर दूर एक व्यक्ति के यहां गई। वहां दूध पहुंचाकर लौट रही थी कि सिरफिरों ने उसे पकड़कर ज्यादती की। बरदह के बौवापार क्षेत्र अंतर्गत हजारेमलपुर की तरफ से विकास गिरी बाइक से आते दिखा ताे पुलिस ने घेराबंदी की। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व बाइक बरामद की है। घटना के दो अन्य आरोपित नितेश गौड़ और अजय गौड़ निवासी बसहि दरियापुर फरार हैं। इन दोनाें आरोपितों की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

No comments:

Post a Comment